Good Morning Shayari For Love In Hindi New
दोस्तों सुबह का समय एक ऐसा समय है जब दिन की शुरुआत के साथ आप भी भी बिलकुल तरोताजा होकर उठते हैं। दोस्तों सुबह को कसरत करने से हम शारीरिक और मानसिक रूप से दिनभर ऊर्जावान रहते है जिससे हमें अपने काम करने में मन लगता है और दिन भी अच्छा गुजरता है। अर्थात अगर आपका सुबह अच्छा है तो आपका पूरा दिन भी अच्छा गुजरता है। लोग कहते हैं कि सुबह सुबह हमें मीठे वचन बोलना चाहिए जिससे लोगों को खुशी मिले क्योंकि हंसना भी एक एक्सरसाइज है जो आपके दिमाग को फ्रेश करती है और आपको तनावमुक्त रखता है। दोस्तों हमें लोगों को अपने बातों से प्रभावित करने के लिए ये जरूरी है कि आपका बात करने का अंदाज क्या है। यहां पर हम बात करेंगे शायराना अंदाज की, जी हां दोस्तों जब आप अपनी बातों को शायरी के माध्यम से कहते हैं तो आपका इंप्रेशन तो बनता है ही साथ में अगला भी आपसे इंप्रेस होता है और आप उनके दिलों में अपना जगह बनाते हैं। तो चलिए आज हम पढ़ेंगे अनेकों ऐसे अलग अलग तरीके की शायरी जिन्हें सुबह में बोलकर आप अपने चाहने वाले को इंप्रेस कर सकते हैं।
इसके अलावा आप बहुत सारी शायरी का आनंद हमारे इस https://fannashayari.blogspot.com साइट पर ले सकते हैं।
Good Morning!
1. कोयलिया भी कहती है ये गाती हुई
हर सुबह तुम उठो मुस्कुराती हुई
2. रहमत खुदा की मुझ पर एक बार हो जाए
सुबह जब उठूँ मुझे तेरा दीदार हो जाए
3. जब जब आंखों में तेरा ख्वाब होता है
न जाने हर वो सुबह मेरा नायाब होता है
घंटी अलार्म की थक जाती है कोशिश करके
बस तेरा ख्वाब मुझे जगाने में कामयाब होता है
4. तेरे चेहरे में मुझे अपना राहत नजर आता है
सुबह जब इसपर मासूमियत मुस्कुराहट नजर आता है
5. ये धरती आसमान सभी तो हैं तेरे दिवाने
किरणें चलकर सूरज से आया है तुझे जगाने
6. अब तो इंतजार है सुबह का
इधर ये चांद छुपेगा और उधर
मैं अपना चांद देख सकूंगा
7. आंखों की तरस को देख
मेरी दुआओं में ये असर आ जाए
हर सुबह सूरज दिखते ही
मुझे मेरा चांद नजर आ जाए