Day's Shayari

NKV
0

Nature Day Shayari in hindi

ये धरती की हरियाली
हरियाली के नजारे,
झरने की कल कल की आवाज
और हवाओं के इशारे,
नीले आसमान की चादर
ये काले काले घटा रे,
वो चांद का निकलना
गगन में टिमटिमाते तारे,
वो समंदर की लहरे
वो घाटियों की बहारें,
ये पंछी दोस्त हमारे
चहचहाकर पुकारे,
देख रे पगले देख तू
ये है प्रकृति की अदा रे।





सबकुछ तो पाया है हमने प्रकृति से
चाहे धरती हो या समंदर हो
नजारे जब भी देखता हूं इसके
कहता हूं प्रकृति तुम बहुत ही सुंदर हो।





                National Sports Day Shayari in hindi


किसीको ये पता था जो बचपन में जीरो है
वही आने वाले कल के हॉकी का हीरो है
डरते थे प्रतिद्वंदी जिसके नाम से
दुनिया जानती है उसे हॉकी के जादूगर के नाम से
     Happy national sports day




Mother's Day Shayari in hindi



 अनमोल है वो ममता की मूरत

 आंचल में जिसके पाया सुकून संसार का 

  लोग जहां प्यार में दर्द दे जाते हैं

  वहीं मां देती है दर्द में भी एहसास प्यार का




                 Father's Day Shayari in hindi

कविता – हां वो एक पिता है

     एक परिवार का वो शान होता है
       जैसे तलवार का मयान होता है
       सबकी खुशी के लिए चुपचाप गम पीता है
       हां वो एक पिता है।

       बेटियां उसके लिए परी हैं बेटें राजा बाबू
       हर ख्वाहिश करता है पूरी करके जैसे जादू
       इसीलिए तो सब उसका चहिता है
       हां वो एक पिता है।

       उससे ही दुनिया है कायनात है
       बेफिक्र है वो जिसके वो साथ है
       वो अपने बच्चो के लिए जीता है
       हां वो एक पिता है।

       कड़ी धूप में जैसे शीतल छाया हो
       दुख से रहोगे दूर जो तुम्हारे ऊपर उसकी साया हो
       खिलखिलाता बचपन जिसके साथ बिता है
       हां वो एक पिता है।

       करता देश की सेवा बनकर कोई नेता तो कोई फौजी बनकर
       कोई मजदूर है तो कोई जीता है किसान बनकर
       कोई दुकानदार है तो कोई दर्जी बनकर सीता है
       हां वो एक पिता है।

               




  Ganesh Chaturthi Shayari in hindi


शिव जी का दुलारा है
गणपति बहुत प्यारा है
सबकी मनोकामनाएं पूरी होगी
दुखियारों का वो सहारा है




धूम धाम से आती है सावन
और धूम धाम से आते हैं गजानन


भक्तों का हाल बखूबी जानते हैं
जीवन से हर कष्ट को टालते हैं
वो कभी नहीं झुकते न गिरते हैं
जिन्हें गणपति संभालते हैं


न कोई मोल है
न कोई तोल है
गणपति आपके आभारी का
हमें भी दीजिए ज्ञान होशियारी का



 चरणों में तेरे झुका मेरा शीष रहे
सर पे मेरे बस तेरा आशीष रहे
कोई गुजरे न पीड़ा से बस इतनी है विनती
जीवन में सबके खुशियों की बारिश रहे

               

बुद्धि के देवता गणेश जी का
पर्व गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर आप सभी को दिल की गहराइयों के कोने कोने से झोली भर भर के खूब सारी बधाईयां।


करते हैं मुसक की सवारी
दूर करते हैं अज्ञानता हमारी
बुद्धि दाता गणपति पर मैं
सौ सौ बार जाऊं बलिहारी


शिव गौरी का लाडला आया
खुशियों का काफिला आया
हर तरफ खुशबू प्यार का महका
भौरें गुनगुनाए पंछी भी चहका
लगे सभी हाथ जोड़ने
आए सभी ज्ञान बटोरने
ऐसा बप्पा का महिमा है
ऐसा गणपति का महिमा है




Vishwakarma Puja Shayari in hindi


       आपका ही नशा है
भजता हूं हर पल आपका नाम
आपसे क्या कहना जगत निर्माता
बस बना देना सबके बिगड़े काम


हे जगत निर्माण के कलाकार
एक ऐसा संसार रचिए
जिसमें सब हो ईमानदार
सबके रहे शुद्ध विचार
जिसमें हो शिष्टाचार
मिट जाए अहंकार
जहां हो हर तरफ
प्यार ही प्यार





   Krishna Janmashtami Shayari and                              Quotes in Hindi

यशोदा का नंदलाला है
वृज का ग्वाला है
सबके घर जो आने वाला
वो दुनिया का रखवाला है
मन हो उठा भाव विभोर है
हां वो माखन चोर है



भगवान करे आपके घर खुशियो
और प्यार की बरसात हो
रोशनी से भरा हर दिन हो सबका
और चांदनी भरा रात हो


प्रेम का प्रचारक है वो
शत्रुओं का संहारक है वो
संसार का प्रशासक है वो
बुराई का विनाशक है वो


गोकुल धाम के नटखट कान्हा रे
सबके घर खुशियां लाना रे


दिल में बड़ी आसना है
प्रभु आपकी ही उपासना है
सबकी मुरादों को पूरी करना हे कान्हा
आपकी छत्रछाया में कोई भी उदास ना है




Raksha Bandhan Shayari quotes in Hindi


हमें अपनी बहन की जरूरत का एहसास
तब होता है जब मां बीमार होती है



पापा की दवाई से लेकर
मां के पैर दबाने तक
उसका रूठना और उसे मनाना
उसको खूब मनाने तक
उसका प्यार से राखी बांधना
और उपहार लेकर खुशियां पाने तक
भगवान करे ऐसी भाई बहन की जोड़ी
सलामत रहे जमाने जमाने तक


ईश्वर ने प्यार का एक गीत लिखा
भाई का बहन के साथ प्रीत लिखा



देखते ही देखते न जाने कब
इतनी बड़ी हो गई वो छोटी सी गुड़िया
जो खेलती थी गोद में या लगती थी सीने से
आज उसने मेरे कंधों को छू लिया
माना की वो हमसे लड़ती है
पर प्यार भी हमसे बहुत करती है
कैसे भूलूं बात बात पर लगे उन झगड़ों को
वो सील देती थी हमारे फटे कपड़ो को
मां बीमार है इसका कभी एहसास न होने दिया
हमें सबकुछ देकर खुद के इच्छाओं का निष्कास न होने दिया
वो जो है तो जिंदगी में कोई गम नहीं
हमारी बहना भी किसी परी से कम नहीं
हमेशा ख्याल रखना यारों अपनी बहन का
बधाई हो सबको रक्षा बंधन का



Teacher's Day Shayari and Quotes in Hindi


    रौशन ये जहान कर देता है
मंजिल के रास्ते को आसान कर देता है
जीवन के इस खाली झोली में
शिक्षक ज्ञान ही ज्ञान भर देता है


दुनिया से कराते हैं जो रूबरू
वो हैं हमारे आदरणीय गुरु


जीवन को जिसने संवार दिया
जिंदगी को एक नया आकार दिया
शत शत नमन उस ईश्वर को
जिसने गुरु जैसा अनमोल उपहार दिया


आजा एक बार गुरु के शरण में
झोंक दे सब गुरु के चरण में
अंधेरा हो जायेगा दूर
उजाला आएगा जीवन में




         Happy New Year Wishing Shayari in Hindi New




गम का कोई साया न रहे
मायूसी की कोई छाया न रहे
नए साल में सबको नई खुशी मिले
खुदा की रहमत से कोई बकाया न रहे


आज लफ्ज़-ए-बयां होने को आया है
एक नए दिन का समां होने को आया है
गुजरे हुए पल ने खुद से नजरंदाज़ी करके
गम के धागे में खुशी के मोती पिरोने को आया है

नया साल करे पूरा सबके अरमानों को
खुशी के मोतियों से भरदे आपके हर खजाने को
सफलता की राह में आप पहुंचे उस मुकाम तक
कि लोग जले आपसे और ठंडक पहुंचे आपके दिल के तरानों को



Mahashivratri 2022 Shayari Status in Hindi new



    1.वैसे तो हमें किसी चीज का गुरूर नहीं है

     पर महाकाल का भक्त होना अपने आप में

     एक एटीट्यूड है।


2. भोले का ही नशा है उसका ही नाम

    जपते हम हर वक्त हैं

    हमें कुछ नहीं आता हम बस इतना

    जानते हैं कि हम महाकाल के भक्त हैं।










Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top